Gus Atkinson Bowled Mohammad Rizwan Video: जो रूट (Joe Root) की कैप्टेंसी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने बीते शुक्रवार, 21 अगस्त को हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान को रौंदकर पारी और 103 रनों से महाजीत दर्ज की। इसी बीच गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) का घमंड तोड़ा और उन्हें एक फायरी बॉल डालकर बोल्ड किया।
ये घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 37वें ओवर में घटी। यहां गस एटकिंसन दिन का अपना आठवां ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने एक फायरी इनस्विंगर डालकर मोहम्मद रिज़वान को फंसाया।
उन्होंने ये गेंद 138 kph की रफ्तार से डिलीवर की थी जो कि पिच से टकराकर अंदर की तरफ आई। इस पर रिज़वान घुटने के बल बैठकर लेग साइड में बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। हालांकि वो अपनी इस कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुए और आखिरी में क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसे आउट होने के बाद वो घुटने पर बैठ गए। वो 39 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। आप इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी की और पाकिस्तान को 171 रनों पर समेट दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए और पाकिस्तान पर 238 रनों की लीड हासिल की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 37.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट एक पारी और 103 रनों से जीता और तीन मैचों की सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बताते चलें कि हेडिंग्ले टेस्ट के हीरो ओली रॉबिन्सन रहे जिन्होंने पूरे मैच में कुल 8 विकेट झटके।