Hardus Viljoen Slower Yorker Bowled Andre Russell Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 30वां मुकाबला सोमवार, 13 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के तेज गेंदबाज़ हार्डस विल्जोएन (Hardus Viljoen) ने महान ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo)  की याद दिलाई और एक कमाल की स्लोअर यॉर्कर डालकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) का विकेट लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

हार्ड्स विल्जोएन का ये स्लोअर बॉल LAKR की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। यहां हार्ड्स अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद फेंकते हुए उन्होंने आंद्रे रसेल को एक लूपी स्लोअर बॉल डिलीवर की।

ध्यान दें कि हार्ड्स की ये बॉल बेहद धीमी रफ्तार से स्टंप को टारगेट करके यॉर्कर लेंथ पर फेंकी गई थी जिस पर आंद्रे रसेल पूरी तरह चकमा खा गए और आखिर में पूरी तरह बोल्ड हुए। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से रसेल के विकेट का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में आंद्रे रसेल 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरी तरफ हार्ड्स विल्जोएन ने अपने कोटे के चार ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने रसेल के अलावा रोवमैन पॉवेल (11 गेंदों पर 08 रन) का भी विकेट चटकाया।

ऐसा रहा मैच का हाल: MLC 2026 के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने ही टॉस जीतकर टेक्सास सुपर किंग्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। TSK के लिए शुभम रंजने ने अर्धशतकीय पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाए और 34 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में LAKR के लिए कॉलिन मुनरो और मैथ्यू ट्रॉम्प ने तूफानी पचासा ठोका जिसके दम पर टीम ने 19.1 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की की है जहां उनका मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ होगा। दूसरी तरफ एलिमिनेटर में अब वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क की टक्कर होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार