Daryl Mitchell Wicket Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का पहला मुकाबला बुधवार, 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) की टीम के बीच कराची में खेला जा रहा है जहां कीवी टीम के टॉप-4 बल्लेबाज़ों में से तीन बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। गौरतलब है कि इसी बीच डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) भी हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में हारिस रऊफ (Haris Rauf) को अपना विकेट दे बैठे और शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। डेरिल मिचेल टीम के स्टार बैटर केन विलियमसन के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे। टीम अपने शुरुआती दो विकेट महज़ 8.1 ओवर में 40 रन के स्कोर पर खो चुकी थी, ऐसे में मिचेल के कंधों पर जिम्मेदारी थी कि वो विल यंग के साथ एक बड़ी साझेदारी करें और एक छोर संभालकर अच्छी पारी खेलें।

Advertisement

हालांकि ऐसा कुछ होता इससे पहले ही मिचेल अपना धैर्य खो बैठे और हारिस रऊफ को 16.2 बॉल पर खड़े-खड़े छक्का जड़ने के चक्कर में आउट हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हारिस एक शॉट बॉल फेंकते हैं जिस पर मिचेल बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बॉल को मिस हिट कर देते हैं। इसके बाद गेंद सीधा मिड ऑन की तरफ जाती है जहां शाहीन अफरीदी एक आसान कैच पकड़कर मिचेल को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर देते हैं।

गौरतलब है कि मिचेल का विकेट गिरने से पहले पाकिस्तानी टीम ने डेवोन कॉनवे को 17 बॉल पर 10 रन और केन विलियमसन को 2 बॉल पर 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा था। यही वजह है कीवी टीम मुश्किलों में थी। हालांकि खबर लिखे जाने न्यूजीलैंड ने काफी अच्छी वापसी कर ली है और उन्होंने 29 ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। ये भी जान लीजिए कि विल यंग 93 बॉल पर 88 रन और टॉम लैथम 38 बॉल पर 27 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार