Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (AUS vs ENG 3rh Test) एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है जहां खेल के तीसरे दिन मेजबान टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) ने शानदार शतक जड़ा। गौरतलब है कि इसी बीच ट्रेविस हेड को किस्मत का भी खूब साथ मिला और इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने 99 रनों के स्कोर पर उनका कैच टपका दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 51वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड ने तेज तर्रार कट शॉट खेला और गली की पॉजिशन पर तैनात इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक की तरफ कैच दे दिया। यहां हेड से बड़ी गलती हो चुकी थी, लेकिन आज किस्मत उन पर ऐसी मेहरबान थी कि हैरी ब्रूक ये कैच लपक ही नहीं पाए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ को सेंचुरी पूरी करने के लिए बड़ा जीवनदान मिल गया।

Advertisement

हैरी ब्रूक ने जब ट्रेविस हेड का कैच टपकाया तब वो 99 रनों के स्कोर पर थे और इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने जो रूट की गेंद पर एक शानदार चौका ठोककर अपना शतक पूरा किया।  cricket.com.au ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडिया साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वो 190 गेंद खेलकर नाबाद 136 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।

बात करें अगर एडिलेड टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी इनिंग में 63 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना चुकी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 371 रन और इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 286 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार