Harry Brook Vs Arshdeep Singh Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) बीते शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने बेहद ही तूफानी बैटिंग की और 15 गेंदों पर 260 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को 5 गेंदों पर 26 रन ठोके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां अर्शदीप सिंह अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल ने एक रन लेकर हैरी ब्रूक को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद ही मैनचेस्टर में हैरी ब्रूक का तूफान देखने को मिला।

Advertisement

उन्होंने अर्शदीप सिंह की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका छक्का और फिर तो अगली तीन गेंदों पर एक के बाद एक लगातार तीन छक्के लगा दिए। तो कुल मिलाकर इस ओवर में अर्शदीप ने पूरे 27 रन दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

एक बार फिर बता दें कि इस मकुाबले में हैरी ब्रूक ने नंबर-3 पर बैटिंग की और इंग्लैंड की खराब शुरुआत के बाद 15 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 39 रन बनाए। बात करें अगर अर्शदीप सिंह की तो उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।

बताते चलें कि मैनचेस्टर के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 76 रन ठोके जिसके दम पर इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 191 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार