एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने दो कैच टपकाए थे। यह दोनों ही कैच श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे के थे। अहम मुकाबले में खराब फील्डिंग के कारण शाबाद को मैच के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन अब पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज़ हसन अली ने अपने साथी खिलाड़ी का बचाव किया है। हसन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर ट्रोलर्स के मुंह खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे।

Advertisement

हसन अली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 53 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो शादाब खान से जुड़ा है। दरअसल, इस वीडियो को शादाब खान के द्वारा मैदान पर की गई बेहतरीन फील्डिंग, कैच और थ्रो की क्लिप को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो के जरिए हसन अली ने शादाब खान को ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। यह वीडियो देखकर साबित होता है कि एशिया कप का फाइनल एक फील्डर के तौर पर शादाब के लिए सिर्फ और सिर्फ एक खराब दिन था।

Advertisement

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शादाब खान भी अपने प्रदर्शन से काफी नाराज़ थे। मैच के बाद शादाब ने खुद को टीम की हार का कसूरवार बताया था। पाकिस्तानी उपकप्तान ने अपने ट्विटर के जरिए मैच के बाद सभी से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'कैच मैच जीताते हैं। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं टीम को निराश किया।'

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए 5 मुकाबलों में 8 विकेट चटकाए। इसके अलावा बल्लेबाज़ के तौर पर वह अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। पाकिस्तान के उपकप्तान ने पूरे टूर्नामेंट में बैट के साथ महज़ 54 रनों का योगदान किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार