Harmanpreet Kaur And Sophie Ecclestone Fight Video: भारत में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का तीसरा सीजन खेला जा रहा है जहां बीते गुरुवार, 6 मार्च को यूपी वारियर्स (UP Warriorz) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला खेला गया था। गौरतलब है कि इस मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) के बीच भयंकर लड़ाई हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना यूपी वॉरियर्स की इनिंग के आखिरी ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर नहीं डाल सकी थी जिस वज़ह से अंपायर ने उन पर पेनल्टी लगाई और अब वो आखिरी ओवर में तीन से ज्यादा खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के बाहर नहीं रख सकते थे।

Advertisement

अंपायर के इस फैसले से मुंबई इंडियंस की कैप्टन हरमनप्रीत कौर नाखुश थीं, ऐसे में वो सीधा अंपायर से बात करने उनके करीब पहुंच गईं। हरमन और बॉलर अमेलिया केर अंपायर से बात कर ही रहे थे कि इसी बीच यूपी वॉरियर्स की प्लेयर जो मैदान पर बैटिंग करने के लिए मौजूद थी यानी सोफी एक्लेस्टोन, वो भी अंपायर के पास आ गईं। यहां सोफी ने पूरे विवाद पर कुछ कहा जिसके बाद मानो हरमनप्रीत कौर का पारा सातवें आसमाना पर पहुंच गया। वो बुरी तरह भड़क गई और इंग्लिश प्लेयर सोफी एक्लेस्टोन से खूब बहस करती दिखीं।

आपको बता दें कि सोफी एक्लेस्टोन ने भी हरमन के गुस्से का गुस्से से ही जवाब दिया और वो भी बराबर लड़ती नज़र आईं। ऐसे में अंपायर्स को बीच में आकर इन दोनों खिलाड़ियों को दूर करना पड़ा और इसके बाद ही ये मैच फिर से शुरू हो पाया। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले के रिजल्ट की तो इकाना स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद यूपी की टीम ने 20 ओवर में जॉर्जिया वोल की अर्धशतकीय पारी (33 बॉल पर 55 रन) के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम के लिए हेली मैथ्यूज ने भी शानदार हाफ सेंचुरी (46 बॉल पर 68 रन) ठोकी और ऐसे में MI ने महज़ 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 151 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार