Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन कंगारू टीम की बल्लेबाजी के दौरान इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो बॉउंड्री के पास मिस-फील्डिंग करते नज़र आए, जिसके बाद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर उनकी हौसला अफजाई करते कैमरे में कैद हो गए।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान घटी, जब मिचेल स्टार्क ने बॉउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे जॉनी बेयरस्टो की तरफ को शॉट खेला। मिचेल स्टार्क के इस शॉट को बेयरस्टो सही तरीके से देख नहीं पाए, जिस वजह से वो बॉल उनके आस-पास से ही निकल गई।

Advertisement

बेयरस्टो की इस खराब फील्डिंग से इंग्लिश कैप्टन जो रूट और खुद बेयरस्टो खासे निराश नज़र आए, लेकिन इसी दौरान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उनके पूर्व साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने उनकी ताली बजाते हुए हौसला अफजाई की। जिसके बाद उनका ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-0 की अजय बढ़त बना चुकी है, इसके साथ ही ख्वाजा की धमाकेदार 137 रनों की पारी के दम पर सिडनी टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक काफी मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। वहीं इंग्लैंड ने भी बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार