Ian Holland Catch To Dismiss Tim Seifert Video: सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) शुक्रवार, 26 जून को यूएसए के मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC 2026) टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैदान पर बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो बड़ी और तूफानी पारी खेलेंगे, लेकिन वाशिंगटन फ्रीडम के ऑलराउंडर इयान हॉलैंड (Ian Holland) ने ऐसा होने नहीं दिया और उनका एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इयान हॉलैंड का ये कैच सिएटल ओर्कास की पारी के 7वें ओवर में देखने को मिला। यहां इयान हॉलैंड अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर टिम सेफर्ट ने जोरदार प्रहार किया और सीधा शॉट मारा।

Advertisement

ध्यान दें कि टिम सेफर्ट के बैट से टकराने के बाद ये बॉल तेजी से गेंदबाज़ की तरफ गई थी जहां इयान हॉलैंड ने करिश्मे को अंज़ाम दिया और गोली की रफ्तार से आती गेंद को पकड़ा। ये एक हैरतअंगेज कैच था जिसका वीडियो खुद MLC ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इयान हॉलैंड (04 ओवर में 49 रन देकर 02 विकेट) का कैच देखकर क्रिकेट फैंस को एडम मिल्ने की याद आ गई है जिन्होंने MLC 2026 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले टेक्सास सुपर किंग्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए टिम सेफर्ट का कुछ ऐसा ही कैच लिया था।

बात करें अगर MLC के इस मुकाबले के नतीजे की तो मार्कस स्टोइनिस की कैप्टेंसी वाली सिएटल ओर्कास ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। उनके लिए शिमरोन हेटमायर ने सबसे बड़ी पारी खेली और 33 गेंदों पर नाबाद 79 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 16.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 139 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह सिएटल ओर्कास ने ये मुकाबला 88 रनों के बड़े अंतर से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार