AFG vs PAK 3rd T20I: पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की पेस हमेशा से ही विपक्षी खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर अक्सर अपनी कानों के पास सिटी बजाती बाउंसर गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को घायल किया करते थे और अब ऐसा ही पाकिस्तान के युवा गेंदबाज़ इहसानुल्लाह भी करते नज़र आए हैं। दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इहसानुल्लाह ने अपनी खतरनाक बाउंसर से अफगानी खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान को घायल कर दिया जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर जाना पड़ा।

Advertisement

यह घटना अफगानी इनिंग के 11वें ओवर में घटी। इहसानुल्लाह अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। नजीबुल्लाह स्ट्राइक पर थे और अपनी पारी की पहली गेंद खेल रहे थे। यहां पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने बाउंसर से बल्लेबाज़ का स्वागत किया। इहसानुल्लाह ने गेंद को पिच पर जोर से पटका जिसके बाद यह गेंद तेज रफ्तार से बल्लेबाज़ की तरफ पहुंची।

Advertisement

इहसानुल्लाह ने यह गेंद बल्लेबाज़ की शरीर की लाइन पर डिलीवर की थी जिस वजह से नजीबुल्लाह बॉल को पिक नहीं कर सके। इसी बीच बॉल सीधा बल्लेबाज़ के चेहरे से टकराई। नजीबुल्लाह बुरी तरह दर्द में दिखे और उनके चेहरे से खून भी निकला जिसके बाद फीजियो ने उन्हें चेक किया और फिर उन्हें इंजर्ड होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

राहत की बात यह है कि नजीबुल्लाह मैच के बाद गंभीर रूप से चोटिल नहीं दिखे और इहसानुल्लाह से मुलाकात करते नज़र आए। इस मैच में इहसानुल्लाह ने अफगानिस्तान के 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच 66 रनों से जीता। हालांकि यह सीरीज अफगानी टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार