24 सितंबर। एशिया कप में एक बार फिर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। दूसरी दफा एशिया कप में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद दिया।

Advertisement

पहले तो भारत के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर पाकिस्तान बल्लेबाजों को बांध दिया तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शतकीय पारी खेलकर बड़े आसानी के साथ पाकिस्तान को पटखनी दे दी।

Advertisement

इस जीत में शिखर धवन को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा पाकिस्तान के तरफ से सिर्फ शोएब मलिक ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए और पाकिस्तान की टीम की इज्जत बचाने में अहम भूमिका निभाई। 

शोएब मलिक ने अपने वनडे करियर का 43वां अर्धशतक जमाने का कमाल किया तो वहीं 78 रन बनाए जिसके कारण पाकिस्तान की टीम किसी तरह 237 रन बना पाने में सफल रहा।

इसके अलावा शोएब मलिक के साथ एक बेहद ही मजाकिया घटना भी भारत के खिलाफ मैच के दौरान घटी। हुआ ये कि जब मलिक बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तो एक भारतीय शख्स से उन्हें जीजू- जीजू के नाम से संबोधित करने लगा।

Advertisement

शख्स के द्वारा ऐसा करता देख शोएब मलिक ने उस शख्स की ओर देखकर हाथ हिलाया। देखिए आप भी वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार