Ishan Kishan Reminds Ms Dhoni Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd ODI) बीते गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी। गौरतलब है कि उन्होंने जोस बटलर (Jos Buttler) का विकेट लेने के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) की मदद की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के 26वें ओवर में घटी। यहां अक्षर पटेल अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसके दौरान विकेट के पीछे से ईशान किशन ने उन्हें जोस बटलर को आउट करने के लिए अहम सलाह दी। वो बोले, "मुझे लग रहा है कि स्टंप्स वाली बॉल फंस रही है। ऐसे वाले पर ही गिराते रहो, ये घूम जाएगी।"
ईशान की सलाह सुनकर अक्षर ने भी स्टंप्स को टारगेट किया और अपनी चौथी गेंद पर जोस बटलर को चकमा देकर पूरी तरह क्लीन बोल्ड कर दिया। तो ऐसे टीम इंडिया को जोस बटलर का बड़ा विकेट मिला और वो 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि जिस तरह ईशान किशन ने विकेट के पीछे से अक्षर पटेल को विपक्षी बल्लेबाज़ को फंसाने के लिए सलाह दी, कुछ वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी भी किया करते थे। यही वज़ह है ईशान को देखकर फैंस को धोनी की याद आ गई है।
मैच का हाल: कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जो कि 44 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 233 रन बनाकर ऑल आउट हुए। मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर (71 गेंदों पर 66 रनन) और विराट कोहली (66 गेंदों पर 65 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 144 गेंदों पर नाबाद 99 रन ठोके जिसके दम पर मेजबान टीम ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में वापसी करके 1-1 की बराबरी कर ली है।