इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में रविवार (6 अगस्त) को खेला गया था जिसमें मेजबान टीम ने भारतीय टीम को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसके कारण अब ईशान किशन चर्चाओं में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडियन विकेटकीपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कैरेबियाई कप्तान रोवमैन पॉवेल को स्टंप आउट करने के लिए चालाकी दिखाते नजर आए।

Advertisement

दरअसल, यह घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए यह ओवर युजवेंद्र चहल कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद चहल ने लेंग स्टंप पर वॉइड फेंकी। बॉल और बैट का कोई संपर्क नहीं हुआ और यह गेंद सीधा विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। यहां किशन ने चालाकी दिखाते हुए कैरेबियाई कप्तान को स्टंप आउट करना चाहा।

Advertisement

यहां ईशान स्टंप के पास बॉल को लेकर खड़े हो गए। दरअसल, वह इंतजार कर रहे थे कि कब पॉवेल अपना पिछला पैर हवा में उठाएंगे तो वह बेल्स को गिराकर उन्हें आउट कर देंगे। जी हां, ईशान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह बल्लेबाज का पवेलियन भेजना चाहते थे लेकिन यहां कुछ उल्टा ही हो गया।

रोवमैन पॉवेल ने हल्की हरकत की और ईशान ने बेल्स जमीन पर गिरा दिये। विकेटकीपर ने अपील की और थर्ड अंपायर के पास यह फैसला चला गया। थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से फ्रेम देखे जिसके बाद यह साफ हो गया कि ईशान ने जब बेल्स गिराए तब पॉवेल का पैर हवा में नहीं था और इस तरह कैरेबियाई कप्तान बच गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी ईशान किशन विपक्षी बल्लेबाजों को ऐसे ही स्टंप आउट करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कामियाब नहीं हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार