30 नवंबर। 6 दिसंबर को एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भरोसा है कि इस बार भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल करेगी।  पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इशांत शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई मी़डिया से रूबरू हुए और हर तरह से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मजबूत माना। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत करने के दौरान इशांत शर्मा काफी मजाकिया मुड में भी थे।

Advertisement

उन्होंने एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्टों के सवाल का दिल खोलकर जबाव दिया तो वहीं सवालों के बीच - बीच में मजाक करते हुए भी दिखाई दिए।

गौरतलब है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा पहली दफा 1947-48 में दिया था उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत की टीम अबतक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि साल 1980-81, 1985-86 और 2003 और 2004 में भारत की टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आकर टेस्ट सीरीज ड्रा करने में सफल रही थी।   पूरा स्कोरकार्ड

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार