Women T20I Records: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor T20I Records) ने बुधवार (7 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ हरारे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल खेल में अपने ऑलराउंडर खेल से इतिहास रच दिया।
टेलर ने बल्लेबाजी में 39 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए और गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।
टेलर दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे ज्यादा रन औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले सोफी डिवाइन हेले मैथ्यूज और ईशा ओज़ा ने ही यह कारनामा किया था।
टेलर के महिला टी-20 इंटरनेशनल में 142 मैच की 138 पारियों में 3740 रन हो गए हैं, वहीं गेंदबाजी में 92 पारियों में 101 विकेट।
इसके अलावा वह वेस्टइंडीज की चौथी महिला क्रिकेटर बनीं हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 विकेट के आंकड़े को हासिल किया है।
मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
टेलर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।