आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में बीते शनिवार, 1 मार्च को पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) की भिड़ंत हुई जहां एक गज़ब नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यहां साउथ अफ्रीकी बैटर रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को अल्ट्रा-एज ने बचाया और इंग्लिश बॉलर का झूठ पकड़ा। अगर ये तकनीक इस्तेमाल नहीं होती तो शायद ड्यूसेन बेवज़ह ही आउट दिए जा सकते थे।

Advertisement

ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। इंग्लिश टीम के लिए ये ओवर जेमी ओवरटन करने आए थे जिनकी पहली ही बॉल पर हेनरिक क्लासेन ने एक तेज स्ट्रेट शॉट खेला था। ये शॉट इतना सीधा था कि बॉल बैट से टकराने के बाद सीधा नॉन स्ट्राइकर की तरफ विकेट पर जाकर लगी।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, जेमी ओवरटन ने बैटर रस्सी वैन डेर ड्यूसेन के रन आउट होने की अपील कर दी। ओवरटन का कहना था कि विकेट पर टकराने से पहले बॉल उनके पैर से लगा था जिस वजह से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बैटर ड्यूसेन जो कि क्रीज से बाहर निकल गए था, वो आउट है। ऐसे में ओवरटन की अपील पर मैदानी अंपायर से थर्ड अंपायर से आखिरी फैसला बनाने के लिए मदद मांगी।

इसके बाद जो हुआ, वो शायद इससे पहले क्रिकेट फैंस ने देखा नहीं होगा। दरअसल, यहां अल्ट्रा-एज तकनीक की मदद ली गई जिससे ये पता लगाया जा सके कि जब बॉल ओवरटन के जूते के पास से गुजरी तो वो उससे टकराई थी या नहीं। यहां से ये साफ हो गया कि जूते और बॉल का कोई संपर्क नहीं हुआ था, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने बैटर को नॉट करार दे दिया।

ऐसे में ये भी साफ है कि अगर अल्ट्रा-एज नहीं होता तो शायद बैटर को बेवज़ह ही आउट दिया जाता और ओवरटन की झूठी अपील काम आ जाती है। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ड्यूसेन ने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 87 बॉल पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन ने कराची में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाए और महज़ 38.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

इसके जवाब में हेनरिक क्लासेन (64) और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (72*) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने महज़ 29.1 ओवर में महज़ 3 विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत प्राप्त कर ली। इसी के साथ उनकी सेमीफाइनल मैच के लिए जगह भी पक्की हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार