Jasprit Bumrah Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन पहले सेशन के शुरुआत में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टीम इंडिया को दो बड़ी सफलताएं दिलवाई। उन्होंने 9 गेंदों के अंदर उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी की सलामी जोड़ी को आउट किया जिससे मेहमान टीम को काफी राहत मिली है।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। यहां जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा को फंसाने के लिए राउंड द विकेट से बॉलिंग करते हुए गज़ब किया था। इस बॉल पर ख्वाजा सिर्फ डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन वो इसमें पूरी तरह असफल रहे और बॉल ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली।

Advertisement

इसके बाद जब बुमराह अपने कोटे का अगला ओवर करने आए तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के यंग ओपनर मैकस्वीनी को अपना शिकार बनाया। मैकस्वीनी भी बुमराह को अपना ऐज दे बैठे थे जिसके बाद वो दूसरी स्लिप पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट होकर अपना विकेट खो बैठे। गौरतलब है कि ख्वाजा 54 बॉल पर 21 रन और मैकस्वीनी 49 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले गाबा टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह काफी परेशान दिखे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो स्विंग ना मिलने पर मायूस दिख रहे थे। उन्होंने अपने साथियों से बात करते हुए खुद इसका खुलासा किया था कि वो कही पर भी बॉल डाले बॉल स्विंग नहीं कर रहा। हालांकि खेल का दूसरा दिन बुमराह के लिए सफलता लेकर आया है।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार