Jasprit Bumrah Yorker Injured Ishan Kishan Video: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया (IND vs NAM) के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।
दरअसल, IND vs NAM मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशल के दौरान ईशान किशन बेहद ही बुरी तरह चोटिल हो गए। ये पूरी घटना तब घटी जब नेट्स में ईशान भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे। यहां जसप्रीत बुमराह ने एक सनसनाता यॉर्कर फेंका जिसे ईशान किशन खेल नहीं पाए और वो उनके बाएं पैर के अंगूठे से टकराया।
इसके बाद होना क्या था, 27 साल के ईशान किशन की चीखें निकल गई और वो दर्द से तड़पने लगे। वो इतना परेशान थे कि जमीन पर ही लेट गए और फिर सपोर्ट स्टाफ ने उनकी मदद की। इस घटना के बाद ईशान ने नंगे पैर चलने की कोशिश की, लेकिन वो सिर्फ लंगलड़ाते हुए दिखे। कुल मिलाकर वो असहज थे जिसके कारण उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा।
बताते चलें कि ईशान किशन बीते समय में बेहद ही कमाल की फॉर्म में दिखे हैं, ऐसे में अगर उनकी ये चोट ज्यादा गंभीर होती है और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ता है तो ये टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। गौर करने वाली बात ये है कि भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं।
उन्हें पेट में इंफेक्शन हो गया था जिसके कारण वो अस्पताल में भी भर्ती हुए। उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई है, लेकिन वो मैच के लिए तैयार हैं या नहीं? इस पर सवाल बना हुआ है। इसके अलावा हर्षित राणा चोटिल होकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।