ICC Women's T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) ने बीते रविवार, 14 जून को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान (IND-W vs PAK-W) को 64 रनों से रौंदकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने बाउंड्री से ऐसा थ्रो फेंका जिससे उन्हीं की टीम की साथी खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) बुरी तरह चोटिल हो गईं।
ये पूरी घटना पाकिस्तान की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। यहां श्रेयंका भारतीय टीम के लिए अपना तीसरा ओवर डालने थे जिसकी दूसरी गेंद पर नतालिया परवेज़ ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। भारतीय टीम के लिए इस पॉजिशन पर अनुभवी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स तैनात थीं जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रन लेता देख तुरंत ही गेंद को लपका और तेजी से नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया।
यहां पर ही श्रेयंका चोटिल हुई। दरअसल, नॉन स्ट्राइकर एंड पर उन्होंने ही गेंद को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन जब जेमिमा के हाथ से निकला थ्रो जमीन से टकराया तब थोड़ा ज्यादा बाउंसर के साथ श्रेयंका तब पहुंचा। यही वज़ह है वो गेंद को नहीं पकड़ पाई और चोटिल हो गई। इसके बाद वो काफी दर्द में दिखी जिसके कारण थोड़ी देर के लिए खेल रोकना पड़ा और मेडिकल टीम में ग्राउंड में आकर उनकी मदद दी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
राहत की खबर ये है कि श्रेयंका को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वो कुछ ही देर में फिर से गेंदबाज़ी करने के लिए खड़ी हो गईं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2026 के वर्ल्ड कप मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 17 रन दिए। यानी उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 5.67 रहा, जो कि काफी अच्छा है।
Shreyanka Patil injured pic.twitter.com/FYfdhZZmph
— Rehan 56 (@imrehan456) June 14, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले के नतीजे की तो एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 106 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह भारतीय टीम ने ये मुकाबला पूरे 64 रनों से जीता।