Jofra Archer Gets Devon Conway Wicket Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी आग उगलती गेंदों से नॉर्टिंघम टेस्ट (ENG vs NZ 3rd Test) में कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने खेल के तीसरे दिन 7 ओवर गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड को 14 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को डराकर आउट किया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। यहां जोफ्रा आर्चर अपने स्पेल का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी तीसरी ही गेंद पर उन्होंने एक डेडली बाउंसर फेंककर डेवोन कॉनवे को डराया। ये बॉल सीधा कीवी बल्लेबाज़ के सिर पर लगा था जिसके कारण वो पूरी तरह सन्न रह गए और उन्हें अपना हेलमेट भी बदलना पड़ा।

Advertisement

इसी के बाद जोफ्रा आर्चर ने डेवोन कॉनवे का विकेट झटका और उन्हें अपनी आखिरी गेंद बैक ऑफ लेंथ पर डिलीवर करके स्लिप पर जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि नॉर्टिंघम टेस्ट में जोफ्रा आर्चर ने लगातार अपनी फायरी बाउंसर से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को टेस्ट किया है। उनकी एक बाउंसर ब्लेयर टिकनर के सिर पर भी लगी थी जिसके कारण उन्हें पूरे मुकाबले से बाहर होना पड़ा।

ये भी जान लीजिए कि नॉर्टिंघम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी इनिंग में 3 विकेट खोकर 120 रन जोड़े हैं। उन्होंने इंग्लैंड पर 204 रनों की लीड ले ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली इनिंग में 438 रन और इंग्लैंड ने 354 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, जैक फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, विलियम ओ'रूर्क, बेन सियर्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार