Ravindra Jadeja Wicket Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने अपने पहले ही ओवर में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को आउट करते हुए टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। पहली इनिंग में रविंद्र जडेजा 40 गेंदों पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

ये पूरी घटना टीम इंडिया की पहली इनिंग के 85वें ओवर में घटी जो कि दूसरे दिन के खेल का दूसरा ही ओवर था। इंग्लैंड के लिए ये ओवर जोफ्रा आर्चर करने आए थे जिन्होंने पांचवीं गेंद लेग स्टंप की लाइन पर डिलीवर करके आउट स्विंग करवाई।

Advertisement

यहां पर रविंद्र जडेजा फंस गए। दरअसल, आर्चर की ये बॉल पिच से टकराने के बाद तेजी से बैटर की तरफ गई और बाहर की तरफ स्विंग भी हुई। जडेजा इसे डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन वो स्विंग को पढ़ नहीं पाए जिसके कारण बॉल पर उनके बैट का बाहरी किनारा लगा और फिर वो बॉल सीधा सेंकेड स्लिप के हाथों में चली गई।

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि कैसे आर्चर रफ्तार और स्विंग से जडेजा को घुटने पर ले आते हैं और फिर स्लिप पर हैरी ब्रूक गज़ब का कैच पकड़ते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया अपनी पहली इनिंग में 90 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना चुकी है। शार्दुल ठाकुर (33) और वाशिंगटन सुंदर (0) मैदान पर मौजूद हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार