6 जनवरी। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो नहीं खेल रहे हैं। लेकिन फिर भी अपनी उपस्थिती फैन्स के बीच दर्ज कराने में सफल हो गए हैं। हुआ ये है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो केपटाउन के बालकनी पर आकर दूरबीन से मैच का मजा लेने लगे।
Advertisement
ऐसे में कैमरामैन ने जॉनी बेयरस्टो से मजा लेने की कोशिश की और स्क्रिन पर उनकी फोटो दिखाई जिसमें वो दूरबीन से मैच का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे थे।
Advertisement
लेकिन इस वीडिये में कैमरामैन ने ट्विस्ट डाला और ऐसा दिखाने लगे कि जॉनी बेयरस्टो दूरबीन से मैच देखने आई महिला फैन्स को देख रहे हैं। कैमरामैन की इस मजाकिया हरकत ने हर एक क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। ट्विटर पर जॉनी बेयरस्टो का यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।