क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और कई बार खिलाड़ियों ने मैदान पर इसे साबित भी किया है। आईपीएल 2023 में भी एक बार फिर इसका उदाहरण देखने को मिला है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह इकाना स्टेडियम में बारिश से पिच को बचाने के लिए ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिखे हैं।

Advertisement

जी हां, जोंटी रोड्स ने एक बार फिर अपनी सादगी से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। आईपीएल 2023 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने है जिसके दौरान बारिश ने खेल को बाधित किया। यह घटना सुपर जायंट्स की इनिंग के आखिरी ओवर में घटी जिसके बाद सभी खिलाड़ी मैदान के बाहर चले गए, लेकिन दूसरी तरफ जोंटी रोड्स ग्राउंड स्टाफ की मदद करते हुए कवर्स खींचते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

बता दें कि यह साउथ अफ्रीका का दिग्गज खिलाड़ी इससे पहले भी कई बार दिल खोलकर ग्राउंड स्टाफ की मदद करता नज़र आया है। हाल ही में SA20 लीग के दौरान भी मसूलाधार बारिश के बीच जहां सभी खिलाड़ी खुद को बचाते दिखे, वहीं जोंटी रोड्स ने बिना खुद की परवाह करे ग्राउंड स्टाफ की पिच को कवर करने में आगे बढ़कर मदद की। यही वजह है सभी क्रिकेट फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस मुकाबले की बात करें तो बारिश बाधित मैच में मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.2 ओवर में 125 रन बना लिये हैं। आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 59* रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ ज्यादा रन नहीं बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मोईन अली, महेश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट झटके हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार