SA vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Jos Hazelwood) अपनी शानदार लाइन-लेंथ वाली गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपने इशारों पर नचाते हैं। उनकी काबिलियत का नज़ारा गुरुवार, 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में देखने को मिला। उन्होंने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ टोनी डी जोरजी (Tony de Zorzi) को पहले मेडन ओवर डाला और फिर सातवीं गेंद पर आईना दिखाकर आउट कर दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर करने आए थे जिसमें उनका सामना टोनी डी जोरजी से हुआ। यहां उन्होंने एक के बाद एक शानदार लेंथ गेंद फेंकी और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ को एक रन भी नहीं बनाने दिया। टोनी सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे।

इसके बाद जोश जब अपना दूसरा ओवर करने आए तब उन्होंने पहली ही गेंद पर जोरजी को आईना दिखाया और उन्हें स्लिप पर कैच आउट करा दिया। उन्होंने ये बॉल भी अच्छी लेंथ पर फेंकी  थी जिस पर टोनी ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

इसके बाद होना क्या था, वो बॉल टोनी के बैट के बाहरी किनारे से टकराई और स्लिप पर तैनात मैट रेन्शॉ के हाथों में आसान कैच चला गया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका की टीम 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना चुकी है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, रयान रिकेल्टन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार