WI vs AUS 1st Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला केंगिस्टन ओवल, बारबाडोस में खेला जा रहा है जहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इनिंग में 4 विकेट खोकर 92 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने जोश इंगलिस (Josh Inglis) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, इस घटना का वीडियो खुद वेस्टइंडीज के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बैटर जोश इंगलिस अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारते हुए अपना विकेट गिफ्ट करते नज़र आए हैं।

Advertisement

Windies Cricket के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जायडेन सील्ड ओवर का चौथा गेंद डिलीवर करते हुए एक इनस्विंग बॉल फेंकते हैं जिस पर जोश बॉल को लीव करते हुए अपना विकेट खो देते हैं। दरअसल, हुआ ये कि जोश इंगलिस को उम्मीद नहीं थी कि जायडेन सील्स का बॉल पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आएगा जिस वज़ह से उन्होंने बॉल को छोड़ने का फैसला किया। यहां पर ही वो चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होते हुए आउट हुए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि ये मुकाबला जोश इंगलिस के लिए बेहद खराब रहा है और वो अपनी दोनों इनिंग को मिलाकर सिर्फ 17 रन बना पाए हैं। दूसरी इनिंग में 33  बॉल पर 12 रन के स्कोर पर आउट होने से पहले वो पहली इनिंग में सिर्फ 15 बॉल पर 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। कमाल की बात ये भी है कि दोनों ही पारियों में जायडेन सील्स ने ही उनका विकेट झटका।

ऐसा रहा है मैच का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बारबाडोस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी इनिंग में 4 विकेट खोकर 92 रन बना चुकी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 180 रन और वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाए। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल 82 रनों की लीड है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बारबाडोस टेस्ट किस टीम के नाम होता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार