Kamil Pooran Six Video: सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के सलामी बल्लेबाज़ कामिल पूरन (Kamil Pooran) वेस्टइंडीज के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जो कि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) में अपनी बैटिंग से क्रिकेट फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पूरन लंबे-लंबे छक्के मारने का दम रखते हैं और उन्होंने एक बार फिर ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने CPL 2026 के 29वें मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) के कप्तान क्रिस ग्रीन (Chris Green) को एक मॉन्स्टर छक्का मारा। उनके बैट से टकराने के बाद गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई।

Advertisement

Kamil Pooran का ये गगनचुंबी छक्का Saint Lucia Kings की पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला। Barbados Tridents के लिए खुद कैप्टन क्रिस ग्रीन गेंदबाज़ी करने आए थे, जिन्होंने अपनी चौथी गेंद ऑफ साइड में डिलीवर की। ये बॉल कामिल पूरन के हिटिंग एरिया में थी और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

पूरन ने भरपूर ताकत से सामने की तरफ शॉट मारा और गेंद को सीधा स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। ये बॉल पूरन के बैट से टकराने के बाद 91 मीटर दूर गई थी। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में कामिल पूरन ने 24 गेंदों पर 5 चौके 1 छक्का लगाकर 37 रनों की पारी खेली। बात करें CPL 2026 में उनके प्रदर्शन की तो वो 7 मैचों में 38.33 की औसत और 169.11 की स्ट्राइक रेट से 230 रन ठोक चुके हैं। वो सेंट लूसिया किंग्स के लिए सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

मैच का हाल: बारबाडोस के मैदान पर बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने टॉस जीतकर सेंट लूसिया किंग्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए। उनके लिए कामिल पूरन (24 गेंदों पर 37 रन) और रोस्टन चेज (28 गेंदों पर 34 रन) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए क्विंटन डी कॉक ने 31 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोके। वहीं रिवल्डो क्लार्क ने 34 गेंदों पर नाबाद 36 रन, ज़ैकरी कार्टर ने 22 गेंदों पर 32 रन और ब्रैंडन किंग ने 20 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर टीम ने 17.5 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार