Kane Williamson Run Out: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला Basin Reserve में खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ केन विलियमसन (​​​​​​​Kane Williamson) मेजबान टीम की पहली इनिंग में बेहद अनलकी रहे और मैदान पर अपने साथी से टकराने के बाद रन आउट हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

12 साल बाद केन के साथ हुआ ऐसा

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट में संघर्ष कर रही है और इसका एक बड़ा कारण केन विलियमसन का रन आउट होना भी है। आपको बता दें कि विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में 12 साल बाद रन आउट हुए हैं। इससे पहले वो टेस्ट क्रिकेट में साल 2012 में रन आउट हुए थे।

आपस में ही भिड़ गए कीवी खिलाड़ी

दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के पांचवें ओवर में घटी। मिचेल स्टार्क की गेंद पर विलियमसन ने हल्के हाथों से मिड ऑफ की तरह शॉट खेला था। वो रन लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने तुरंत दौड़ लगा दी। हालांकि यहां दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी विल यंग रन लेने के लिए तैयार नहीं थे। जब विलियमसन दौड़ रहे थे तब विल यंग गेंद को निहार रहे थे।

Also Read: Live Score

इसी बीच मार्नस लाबुशेन ने गेंद को पकड़ने के लिए भी दौड़ लगा दी और विल यंग भी विलियमसन को भागता देख दौड़ पड़े। यहां यंग और विलियमसन से एक और गलती हुई, ये दोनों ही खिलाड़ी एक ही साइड की तरफ दौड़ रहे थे जिस वजह से दोनों रन लेते समय आपस में बुरी तरह टकरा गए। लाबुशेन ने मौके का फायदा उठाया और तुरंत गेंद को पकड़कर स्टंप पर मारा और बेल्स उड़ा दिये। इस तरह विलियमसन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना विकेट गंवा बैठे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार