IPL Season 15: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच को SRH की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया है। इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 89 रनों की शानदार साझेदारी की। इसी बीच केन के बल्ले से एक अद्भूत छक्का देखने को मिला जिसे बॉउंड्री के पार भेजने के लिए केन को अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ा।

Advertisement

सीएसके के द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स की सलामी जोड़ी में अभिषेक शर्मा ने हिटर की भूमिका निभाई वहीं केन अपना विकेट संभालते हुए उनका साथ देते नज़र आए। हालांकि, केन विलियमसन ने 32 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवाया। लेकिन इससे पहले हैदराबाद के कप्तान ने फैंस का दिन बनाते हुए ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नज़र आए। 

Advertisement

दरअसल, इस मैच में केन ने एक वन हैंड शॉट खेला, जो कि बेहद ही शानदार तरीके से टाइम किया गया था। विलियमसन का ये शॉट एसआरएच की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला। यह ओवर सीएसके के लिए मोईन अली करने आए थे। इस ओवर की पांचवीं बॉल पर केन ने मोईन को टारगेट करते हुए अपने कदम आगे बढ़ाए और बॉल की पिच पर पहुंचते हुए एक हाथ से 83 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया।

बता दें कि कप्तान विलियमसन ने यह शानदार छक्का तो लगाया लेकिन उनकी पारी बेहद ही धीमी रही। केन ने आउट होने से पहले 32 रन बनाने के लिए 40 बॉल खर्चे और सिर्फ 80 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए, वहीं उनके साथ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार