Karun Nair Wicket Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ करुण नायर (Karun Nair) बुरी तरह फ्लॉप हुए। इस मुकाबले में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला था जिसके बावजूद वो दो इनिंग में सिर्फ और सिर्फ 57 रन ही जोड़ पाए। उन्होंने अपनी दूसरी इनिंग में ब्रायडेन कार्स (Brydon Carse) को अपना विकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के 21वें ओवर में घटी। इंग्लिश टीम के लिए ये ओवर ब्रायडेन कार्स कर रहे थे जिन्होंने ओवर का आखिरी गेंद ऑफ स्टंप की तरफ डिलीवर किया। यहां करुण नायर जो कि 40 से ज्यादा बॉल खेल चुके थे और 26 रन पर बैटिंग करते रहे थे, वो सीधे बैट से गेंद को डिफेंस करके बेहद आसानी से रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने एक बेहद ही गलत शॉट का चुनाव करते हुए बॉल पर अपने बैट का बाहरी किनारा लगा दिया। इसके बाद होना क्या था वो बॉल सीधा विकेटकीपर की तरफ गई जहां जेमी स्मिथ ने एक बेहद आसान कैच पकड़कर नायर की पारी को समाप्त कर दिया। इस तरह करुण नायर ने अपना विकेट ब्रायडेन कार्स को गिफ्ट किया जिसका वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि एजबेस्टन टेस्ट में अपनी दूसरी इनिंग में 26 रन पर आउट होने से पहले करुण नायर ने मुकाबले में अपनी पहली इनिंग में 50 बॉल पर सिर्फ 31 रन बनाए थे। इस दौरान भी ब्रायडेन कार्स ही वो गेंदबाज़ थे जिन्होंने करुण नायर का विकेट चटकाया था।

बता दें कि 33 वर्षीय करुण नायर इंग्लैंड की सपाट पिचों पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 2 मैचों में 4 इनिंग खेली और 19.25 की बेहद खराब औसत से 77 रन जोड़े। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उन्हें सीरीज के आगामी मुकाबलों में मौका मिलता है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर एजबेस्टन टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 35 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना चुकी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 587 रन बनाए और इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में 407 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। कुल मिलाकर फिलहाल भारत के पास इंग्लैंड पर 348 रनों की लीड है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार