पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाड़ी अक्सर ही विवादों में रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस बार पाकिस्तान के विकेटकीपर खिलाड़ी ख्वाजा नफे (Khawaja Nafay) सवालों के घेरे में हैं जिन्होंने बीते रविवार, 01 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (PAK vs AUS 3rd T20) में मेहमान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कूपर कोनोली (Cooper Connolly) को विवादित तरीके से स्टंप आउट किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 14वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ मोहम्मद नवाज़ करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कूपर कोनोली को गेंद को टर्न करवाकर चकमा दिया।

Advertisement

यहां कूपर कोनोली क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इसी कोशिश में पूरी तरह चूक गए। इसके बाद होना क्या था, विकेटकीपर ख्वाजा नफे ने लेग साइड में गेंद को लपका और फिर सीधा स्टंप्स उड़ा दिए। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ख्वाजा नफे ने अपने दाएं हाथ में गेंद को पकड़ा था और उन्होंने अपने बाएं हाथ से स्टंप्स को गिराया। क्रिकेट के खेल के नियमों के अनुसार कोई भी विकेटकीपर या खिलाड़ी ऐसे बल्लेबाज़ को आउट नहीं कर सकता। आईसीसी के नियम 29.2.1 में साफ लिखा गया है कि "विकेट को गिरा हुआ तब माना जाएगा अगर कोई बेल पूरी तरह से हट जाए या फील्डर के हाथ या बांह से स्टंप गिर जाए। इस दौरान गेंद उसी हाथ में होनी चाहिए जिससे बेल या स्टंप गिरा हो।"

गौरतलब है कि ख्वाजा नफे ने इस गलत और विवादित तरीके से कूपर कोनोली को आउट करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने साथी खिलाड़ियों को कहा कि कूपर कोनोली आउट है। इतना ही नहीं, इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि मैदान पर खडे़ दोनों अंपायर ने ख्वाजा नफे की गलती नहीं पकड़ी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आउट दे दिया। हालांकि अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो गया है और ख्वाजा नफे की चीटिंग दुनिया के सामने आ चुकी है। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 96 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह पाकिस्तान ने ये मुकाबाल 111 रन और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीतकर अपने नाम की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार