Khurram Shahzad Bowled Mominul Haque Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (BAN vs PAK 2nd Test) सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ खुर्रम शहज़ाद (Khurram Shahzad) ने एक बेहद ही जबरदस्त इनस्विंगर डिलीवर की और मोमिनुल हक (Mominul Haque) को बोल्ड करके आउट किया। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना बांग्लादेश टीम की पहली इनिंग के 16वें ओवर में घटी। यहां खुर्रम शहज़ाद दिन का अपना चौथा ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद उन्होंने एक सरप्राइज इनस्विंगर डाली। खुर्रम का ये बॉल ऑफ साइड में गुड लेंथ पर फेंका गया था जो कि पिच से टकराने के बाद बिजली की तेजी से बल्लेबाज़ को अंदर की तरफ आया।

Advertisement

इतना ही था कि बांग्लादेशी बल्लेबाज़ मोमिनुल हक के तो तोते ही उड़ गए और वो पूरी तरह चकमा खाकर बोल्ड हो बैठे। वो 41 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक खुर्रम शहज़ाद ने 7 ओवर गेंदबाज़ी की ली है और उन्होंने बांग्लादेश को 34 रन देकर एक विकेट लिया है। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। 

बताते चलें कि सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। ये खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश पहले दिन के 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 106 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर मुशफिकुर रहीम और लिटन दास की जोड़ी मौजूद है। देखें लाइव स्कोरकार्ड

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आज़म, अब्दुल्ला फज़ल, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, खुर्रम शहज़ाद, साजिद खान, हसन अली, मोहम्मद अब्बास।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार