Kieron Pollard Video: इंटरनेशनल टी20 लीग 2025-26 टूर्नामेंट (ILT20 2025-26) का 29वां मुकाबला बीते शनिवार, 27 दिसंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) के 38 साल के कैप्टन कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) के खिलाफ 31 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर वकार सलामखिल (Waqar Salamkheil) को एक ओवर में 30 रन ठोके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना एमआई एमिरेट्स की इनिंग के 15वें ओवर में घटी। दुबई कैपिटल्स के कैप्टन मोहम्मद नबी ने ये ओवर डालने के लिए 24 साल के वकार सलामखिल को बुलाया था जिन्हें सामने देखकर कीरोन पोलार्ड की आंखें चमक गई। कुल मिलाकर 38 साल के पोलार्ड जिन्होंने अपनी इनिंग में अब तक 19 गेंदों पर 12 रन ही जोड़े थे, उन्होंने वकार सलामखिल को टारगेट करने का फैसला किया था।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, कीरोन पोवार्ड ने अपना बीस्ट मोड ऑन कर दिया और वकार सलामखिल की एक-एक गेंद को बेरहमी से मारते हुए बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। आलम ये था कि उन्होंने इस अफगानी गेंदबाज़ के 6 बॉल के ओवर में चार बड़े छक्के, एक चौका, और एक डबल चुराकर पूरे 30 रन बना डाले। ILT20 के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ऐसा रहा मैच का हाल: दुबई के मैदान पर एमआई एमिरेट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद दुबई कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन बनाए। टीम के लिए कैप्टन मोहम्मद नबी ने सबसे बड़ी इनिंग खेली और 30 गेंदों पर नाबाद 22 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से अब एमआई के सामने जीत हासिल करने के लिए 123 रनों का लक्ष्य था जिसे उन्होंने सिर्फ 16.4 गेंद खेलकर में प्राप्त किया। उनके लिए कैप्टन पोलार्ड ही मैच विनर रहें, जिन्होंने 1 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इस जीत के साथ अब एमआई एमिरेट्स पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने 10 मैचों में 7 जीते और 3 हार के साथ पूरे 14 अंक जोड़ लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार