आईपीएल का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में लखनऊ की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 211 रनों की जरूरत थी। जिसका पीछा करते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के साथ लाइव मैच में गज़ब की कॉमेड्री हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मैच में केएल राहुल ने बल्लेबाजी करते हुए 26 बॉल पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से शानदार 40 रनों की पारी खेली, लेकिन इसी बीच बैटिंग के दौरान केएल राहुल का जूता खो गया था जिसके बाद उनके साथी खिलाडी़ क्विंटन डी कॉक ने कप्तान केएल राहुल की मदद की। 

Advertisement

दरअसल ये घटना लखनऊ की पारी के पहले ओवर के दौरान घटी। सीएसके के लिए ये ओवर मुकेश चौधरी करने आए थे, इस ओवर की तीसरी बॉल पर केएल राहुल ने हल्के हाथों से शॉट खेलने के बाद एक रन के लिए दौड़ लगा दी। इसी बीच पिच पर भागने के दौरान ओस के कारण केएल राहुल का जूता खुल गया और उन्होंने वह खो दिया। जिसके बाद क्विंटन डी कॉक ने राहुल की मदद की और उनका जूता हाथों में लिए उन्हें वापस करते कैमरे में कैद हो गए। यहीं कारण है अब इस फनी घटना का वीडियो फैंस के  बीच काफी वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने अंतिम ओवर में मैच को अपने नाम किया। लखनऊ की टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीता है। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार