KL Rahul VIDEO: भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) को शामिल किया गया है जिनके पहले ही ओवर में पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) के दौरान खूब बवाल देखने को मिला। दरअसल, बोलैंड के ओवर में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) दो बार आउट होते-होते बचे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना टीम इंडिया की इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिली। यहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खुद की जगह स्कॉट बैलेंड को अटैक पर लगाया था और फिर अगली छह गेंदों पर खूब ड्रामा देखने को मिली। बोलैंड की पहली ही बॉल केएल राहुल को चमका देते हुए बैट के काफी करीब से निकलकर विकेट के पीछे कीपर के हाथों में गई थी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये देखकर सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। दूसरी तऱफ केएल राहुल भी पवेलियन लौटने को तैयार हो गए थे। यहां बल्लेबाज़ को अंपायर का साथ मिला। मैदानी अंपायर ने नो बॉल का सिग्नल किया और सभी को ये बताया कि बल्लेबाज़ आउट नहीं है। गौरतलब है कि यहां केएल राहुल नो बॉल ना होने के बाद भी बच सकते थे, क्योंकि स्निकोमीटर पर कोई भी बैट का ऐज नहीं दिखा था। हालांकि अगर वो बिना DRS लिये पवेलियन चले जाते तो आउट माने जाते।

ये ओवर और इसका ड्रामा यही पर खत्म नहीं हुआ। बोलैंड की पांचवीं बॉल पर एक बार फिर केएल राहुल भौचक्के रह गए। इस बार तो उनके बैट का ऐज साफ लगा था और वो स्लिप पर कैच आउट होने वाले थे, लेकिन यहां पर भी किस्मत उन पर इस कदर मेहरबान नज़र आई की ख्वाजा ने उनका कैच ही छोड़ दिया। यही वजह है फैंस केएल राहुल को लकी कह रहे हैं।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार