Kuldeep Yadav First International Six: कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने तीसरे टेस्ट की दूसरी इनिंग (IND vs ENG 3rd Test) में भारतीय टीम के लिए 91 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। यहां उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी जड़ा। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप के बैट से निकला ये छक्का उनके इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

अंग्रेजोंं को दिखाया आईना

Advertisement

वैसे तो कुलदीप अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने बीते समय में अपनी बैटिंग से ये साबित किया है कि वो रन बना सकते हैं। आलम ये है कि अब कुलदीप ने छक्के चौके भी लगाने शुरू कर दिये हैं और उन्होंने अंग्रजों के खिलाफ भी ऐसा ही किया और उन्हें आईना दिखा दिया।

कुलदीप का मॉन्स्टर छक्का इंग्लिश स्पिनर टॉम हार्टली के खिलाफ देखने को मिला। हार्टली इंग्लैंड के लिए 54वां ओवर कर रहे थे। यहां उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद लेग स्टंप पर डिलीवर की। ये गेंद देखकर कुलदीप की आंखें चमक उठी और उन्होंने आगे बढ़कर एक गजब का छक्का लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ये गेंद 78 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी। कुलदीप का ये छक्का फैंन का दिल जीत रहा है। 

बैज़बॉल का उड़ा रंग

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लिश टीम बीते समय में बैज़बॉल यानी अटैकिंग अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आई है, लेकिन राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में बेन डकेट को छोड़कर किसी ने भी तेजी से रन नहीं बनाए। इतना ही नहीं इंग्लिश टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी बेन डकेट और ओली पोप ने ही पहली इनिंग में छक्का जड़ा वहीं भारत के लिए पहली इनिंग में जसप्रीत बुमराह को मिलाकर कुल 5 खिलाड़ियों ने इंग्लिश गेंदबाज़ों को छक्के लगाए। आलम ये है कि दूसरी इनिंग में भी खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी ये कारनामा कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार