भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जुलाई से होगी जहां शिखर धवन की कप्तानी में एक नई और युवा टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएगी।

Advertisement

कई महीनों बाद भारत के युवा स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव एक बार फिर साथ में मैदान पर नजर आएंगे। इस बीच दोनों एक फन गेम खेलते हुए नजर आए और यह काभी हंसी मजाक वाला रहा।

Advertisement

बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें युजवेंद्र चहल ने अपने सिर पर स्टीकर रखे है और उसमें टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों के नाम लिखे थे। इन खिलाड़ियों के नाम को कुलदीप यादव को एक्टिंग के जरिए बताना था और युजवेंद्र चहल को उन्हें समझना था। इस इस दौरान जिन खिलाड़ियों के नाम थे उसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शामिल थे।

वीडियो की शुरुआत में जब कुलदीप सही ढंग से चहल को समझा नहीं पा रहे थे तब चहल ने कहा,"ओवरएक्टिंग करते ही चांटा आएगा।" हालांकि इस वीडियो में कुलदीप यादव ने अपना समय देते हुए खिलाड़ियों के नाम समझा दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार