श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) शॉर्ट बॉल के सामने संघर्ष करते हैं और उनकी ये कमजोरी दुनिया से छिपी नहीं है। वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में भी श्रेयस ने शॉर्ट बॉल के आगे ही घुटने टेके। उनका विकेट न्यूजीलैंड के 6 फीट 8 इंच लंबे ऑलराउंडर काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने लिया। जेमीसन ने श्रेयस को डराकर आउट किया।
ये घटना Team India की पारी के 20वें ओवर में घटी। श्रेयस अय्यर मैदान पर सेट हो गए थे और 40 प्लस बॉल खेलकर 30 रन बना चुके थे। इसी बीच काइल जेमीसन ने उन्हें अपनी आग उगलती शॉर्ट बॉल से सरप्राइज किया। जेमीसन ने ये बॉल 136 Kph की रफ्तार से फेंका जो कि पिच से टकराने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए अंदर की ओर आई।
यहां श्रेयस पूरी तरह ब्लैंक हो गए। वो बेहद ही अजीब पॉजिशन में थे। ऐसे में श्रेयस, न तो गेंद से बच पाए और न ही सही तरीके से अपना हाथ हटा सके। इसी मौके पर गेंद उनके बैट के ऊपरी किनारे से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों में चली गई।
तो ऐसे वेलिंगटन वनडे में श्रेयस अय्यर 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। आप नीचे श्रेयस के विकेट का वीडियो देख सकते हो। याद दिला दें कि ऑकलैंड वनडे में भी श्रेयस ने जैकब डफी की एक शॉर्ट बॉल पर ही अपना विकेट खोया था। उन्होंने ऑकलैंड में 13 गेंदों पर महज़ 15 रन जोड़ थे। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि वो आगामी मुकाबलों में शॉर्ट बॉल को बेहतर ढंग से खेले।
मैच का हाल: वेलिंगटन ODI में Indian Captian शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। उनके फैसले को गेंदबाज़ों ने सही साबित किया और न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बना लिए। मैदान पर केएल राहुल (38 गेंद पर 26रन) और आकिब नबी (01 गेंद पर 01 रन) की जोड़ी मौजूद है। यहां से टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 21 ओवर में 22 रन बनाने हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए तीन विकेट लेने हैं। फिलहाल बारिश के कारण मुकाबला रोक दिया गया है। अगर खेल दोबारा शुरू नहीं होता तो टीम इंडिया जीत हासिल करेगी। वो DLS विधि के तहत न्यूजीलैंड से 4 रन आगे है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।