वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर काइल मेयर्स (Kyle Mayers) लंबे-लंबे छक्के मारकर फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं और एक बार भी ऐसा ही देखने को मिला है। इस बार काइल मेयर्स भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का सिग्नेचर शॉट यानी 'नटराज शॉट' मारकर लाइमलाइट में आए हैं।

Advertisement

काइल मेयर्स ने दिला दी कपिल देव की याद

कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग खेली जा रही है जहां काइल मेयर्स सरे जगुआर्स टीम के लिए खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला सरे जगुआर्स और ब्रैम्पटन वॉल्व्स के बीच खेला गया था जिसके दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी ने एक अलग अंदाज में कपिल का नटराज शॉट खेला।

दरअसल, उन्होंने एक नो लुक नटराज शॉट मारकर छक्का जड़ा। काइल मेयर्स का ये बवाल सिक्स सरे जगुआर्स की इनिंग की दूसरी ही बॉल पर देखने को मिला। ब्रैम्पटन वॉल्व्स के लिए ये ओवर जैक जार्विस करने आए थे। उन्होंने राउंड द विकेट से बॉलिंग करते हुए काइल मेयर्स को शरीर पर बॉल किया था। दूसरी तरफ कैरेबियाई खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार था।

मेयर्स ने बॉल को अपने बैट से मिडिल किया और ओवर डीप स्क्वायर लेग की तरफ कपिल देव की ही तरह नटराज शॉट मारकर छक्का मारा। इस दौरान खास बात ये थी कि जब उन्होंने ये शॉट खेला तो उन्हें अपने शॉट पर इतना भरोसा था कि उन्होने बॉल को बाउंड्री तक जाता हुआ भी नहीं देखा। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की सरे जुगाअर्स की टीम के लिए काइल मेयर्स 12 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद कैप्टन मार्कस स्टोइनिस (39) और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (28) ने टीम के लिए कुछ अच्छे रन बनाए। इसके दम पर टीम का स्कोर 20 ओवर में 124 रन तक पहुंचा। इसके जवाब में ब्रैम्पटन वॉल्व्स के लिए जॉर्ज मुंसे (46) और निक हॉब्सन (31) ने अच्छी पारियां खेली और उनकी टीम ने महज़ 15.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार