भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के चौथे मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। इस मैच में रोमांच की बिल्कुल भी कमी नहीं थी, लेकिन मुकाबले के आखिरी ओवर ने बिल्कुल ही रोमांच की सारी हदें पार दी। मोहम्मद नवाज के इस ओवर में वो सब देखने को मिला जो एक क्रिकेट फैन को अपने नाखून चबाने पर मजबूर कर सकता है।

Advertisement

आउट हुए हार्दिक: मैच के आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 16 रन चाहिए थे। हार्दिक स्ट्राइक पर थे और बॉल स्पिनर के हाथों में थी। ऐसे में सभी को लगा हार्दिक पहली तीन गेंदों पर ही मैच खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और नवाज की पहली गेंद पर हवाई फायर करने के चक्कर में हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे।

नवाज ने फेंकी नो बॉल: 6 गेंदों में भारतीय टीम को 16 रन बनाने थे, लेकिन पहली तीन गेंदों पर सिर्फ 3 रन ही बने। मैच भारतीय टीम के हाथों से निकलता नज़र आ रहा था, लेकिन तब मोहम्मद नवाज से सबसे बड़ी गलती हुई। दरअसल, यहां नवाज ने विराट को एक नो बॉल डिलीवर की। विराट ने बखूबी इसका फायदा उठाया और गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया।

अंपायर से हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बहस: अभी ड्रामा खत्म नहीं हुआ था। नवाज ने फ्री हिट गेंद डिलीवर की। विराट एक बार भी बड़ा हिट लगाना चाहते थे, लेकिन वह बोल्ड हो गए। हालांकि वह फ्री हिट पर आउट नहीं हो सकते थे, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाकर तीन रन दौड़ लिए। गेंद विकेट से टकराई थी, इसलिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अंपायर से बहस करते नज़र आए। अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला।

कार्तिक हुए आउट: अब मैच भारतीय टीम के हाथों में नज़र आ रहा था, लेकिन तभी दिनेश कार्तिक ने बड़ी गलती कर दी। दरअसल ओवर की पांचवीं गेंद पर वह स्ट्राइक पर थे और जीत के लिए सिर्फ 2 रनों की जरुरत थी। लेकिन इस दौरान नवाज की गेंद पर वह शॉट मारने के चक्कर में खुद को स्टंप आउट करवा बैठे।

अश्विन ने दिखाया प्रेजेंस ऑफ माइंड: लास्ट बॉल, जीतने के लिए चाहिए थे दो रन। अश्विन स्ट्राइक पर थे इसलिए टेंशन फैंस के सिर सवार थी, लेकिन एक इंसान जो टेंशन में नहीं था वो थे अश्विन। नवाज ने अश्विन को दिनेश कार्तिक की तरफ बॉडी पर गेंद करने की गलती की और यहां इस खिलाड़ी ने प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाकर गेंद को वाइड करा दिया। अगली गेंद पर अश्विन ने विनिंग शॉट खेला और भारत ने पाकिस्तान पर एक ओर शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार