Sunil Gavaskar Dance Video: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते रविवार, 08 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) को 96 रनों से मात देकर चैंपियन का टाइटल डिफेंड किया। गौरतलब है कि टीम इंडिया को एक बार फिर चैंपियन बनता देख 76 साल के लीजेंड सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुशी से झूम उठे और किसी छोटे बच्चे की तरफ डांस करते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। खुद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सुनील गावस्कर का एक 11 सेकेंड का वीडियो साझा किया है जिसमें वो टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद दिल खोलकर नाचते कैमरे में कैद हुए हैं। आप ये दिल खुश करने वाला पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

जान लें कि सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने 1971 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और 1987 में इंग्लैंड के सामने वानखेड़े के मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उनके नाम 125 टेस्ट में 10,122 रन और 108 वनडे में 3,092 रन दर्ज हैं। वो आज भी एक एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने संजू सैमसन (46 बॉल में 89 रन), अभिषेक शर्मा (21 बॉल में 52 रन), और ईशान किशन (25 बॉल में 54 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन ठोके। हालांकि उनके अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की और चैंपियन का टाइटल फिर से अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार