इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred) खेला जा रहा है जिसका 20वां मुकाबला बीते बुधवार (6 अगस्त) को ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के बीच नॉटिंघम में खेला गया था। इस मुकाबले में आंद्रे रसेल (Andre Russell) कुछ इस तरह क्लीन बोल्ड हुए कि आउट होने के बाद उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।

Advertisement

ये घटना लंदन स्पिरिट की इनिंग की 62वीं बॉल पर देखने को मिली। आंद्रे रसेल विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए रन बना रहे थे। वो एक चौका और 2 छक्के ठोककर 153.33 की स्ट्राइक रेट से 23 रन बना चुके थे। ऐसे में ल्यूक वुड ने उन्हें आउट करने के लिए कुछ अलग प्लान किया।

Advertisement

यहां ल्यूक वुड ने एक स्लोअर बॉल डिलीवर किया था जिस पर आंद्रे रसेल एक बड़ा मॉन्स्टर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन ल्यूक वुड की ये बॉल पिच पर टकराने के बाद उछली ही नहीं और रसेल को चमका देकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। जब रसेल ऐसे आउट हुए तो वो घुटने पर आ गए थे। इस दौरान रसेल पूरी तरह दंग थे और उनकी आंखें फटी की फटी रह गई थी। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने एलेक्स हेल्स की 68 रनं की शानदार पारी के दम पर 166 रन बनाए। इसके जवाब में लंदन स्पिरिट की टीम सिर्फ 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ये मैच ट्रेंट रॉकेट्स ने 22 रनों से जीत लिया। इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए राशिद खान ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार