Lungi Ngidi Catch Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में एक से बढ़कर एक कैच देखने को मिले हैं जिसमें अब लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) का भी एक बवाल कैच शामिल हो चुका है। एनगिडी का ये कैच टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में देखने को मिला जो कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड (SA vs ENG) के बीच पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में खेला जा रहा है। एनगिडी के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना इंग्लैंड की इनिंग के 26वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए ये ओवर स्टार गेंदबाज़ कगिसो रबाडा करने आए थे जिन्होंने तीसरी बॉल पर एक स्लोअर डिलीवर करके जेमी ओवरटन को फंसाया था। यहां इंग्लिश बैटर गेंद को मिस टाइम करके हवा में उड़ा बैठा था, जिसके बाद लुंगी एनगिडी ने मौके को भांपकर तेजी से गेंद की तरफ दौड़ लगाई।

Advertisement

ये अफ्रीकी बॉलर मिड ऑन पर तैनात था जहां से उन्होंने सर्कल के बाहर भागते पीछे की तरफ कैच को लपका जिसे देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी पूरी तरह हैरान रह गए। आलम ये था कि जेमी ओवरटन के तो होश ही उड़ गए और वो पूरी तरह दंग नज़र आए। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कराची के मैदान पर इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में 7 विकेट खोकर ही 153 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि मैदान पर जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी मौजूद है, जो टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में है।

टीमें इस प्रकार है।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार