Maaz Sadaqat No Look Six Video: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat) ने रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 1st T20) में श्रीलंका के सामने महज़ 29 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज़ ईशान मलिंगा (Ishan Malinga) को स्वैग के साथ एक शानदार नो लुक सिक्स मारा। उनके Six का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना पाकिस्तान की पारी के छठे ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ईशान मलिंगा गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपना तीसरा बॉल 144 kph की रफ्तार से ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया। यहां माज़ ने अपनी क्लास दिखाई और बॉल की लाइन पर जाकर फ्लिक शॉट मारा।
उन्होंने बेहद ही स्वैग से शॉट खेला और बॉल को अपने बैट से मिडिल किया। इसके बाद नज़ारा देखने लायक था। वो बॉल हवा में उड़ते हुए डीप मिड विकेट की तरफ छक्के के लिए गई। इस दौरान माज़ ने गेंद को देखा तक नहीं, जो कि उनका अपने शॉट पर भरोसा दिखाता है। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
एक बार फिर बता दें कि माज़ ने रावलपिंडी टी20 में 29 गेंदों पर 50 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 लंबे छक्के लगाए। 21 साल के माज़ ने पाकिस्तान के लिए अब तक 6 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
पाकिस्तान ने जीता मुकाबला: रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद उन्होंने लाहिरु उदारा की 55 गेंदों पर 91 रनों की पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 183 रन टांगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल किया और श्रीलंका को 4 विकेट से धूल चटाई।