Maheesh Theekshana Bowled Sam Ayub Video: श्रीलंकाई स्पिनर महेश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) ने रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 1st T20) में शानदार गेंदबाज़ी की और अपने 4 ओवर में 36 रन देकर पाकिस्तान के दो विकेट चटकाए। इसी बीच थीक्षाना ने क्रिकेट फैंस को महान सुनील नारायण (Sunil Narine) की याद दिलाई और उन्हीं के अंदाज में एक करिश्माई गेंद डिलीवर करके सैम अयूब (Sam Ayub) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर में घटी। यहां महेश थीक्षाना ने पहला गेंद राउंड द विकेट से गुड लेंथ पर डिलीवर किया। उन्होंने एक ऑफ ब्रेक बॉल फेंका था जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से अंदर की तरफ गया। सैम अयूब ऐसा बॉल देखकर पूरी तरह शॉक रह गए। उन्होंने बैकफुथ से बॉल को पंच करने की कोशिश की और इसी बीच थीक्षाना की बॉल बैट और पैड के बीच से निकलकर सीधा स्टंप्स में घुस गई।

गौरतलब है कि महेश थीक्षाना ने ये गेंद महान सुनील नारायण के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करके फेंका था। वो नारायण की तरह बॉल को पीछे छिपाकर लाए थे। यही वज़ह है थीक्षाना को देखकर फैंस को नारायण की याद आ गई है।

सबसे जरूरी बात नारायण के बॉलिंग एक्शन का थीक्षाना को फायदा भी मिला है। आप नीचे थीक्षाना की गेंद पर सैम अयूब (05 गेंदों पर 08 रन) के आउट होने का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद उन्होंने लाहिरु उदारा की 55 गेंदों पर 91 रनों की पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 183 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल किया और श्रीलंका को 4 विकेट से धूल चटाई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार