आईपीएल 2022 में मंगलवार को आरसीबी की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। हालांकि इस मैच के आखिरी पलों में आरसीबी के सामने मार्कस स्टोइनिस एक चुनौती बनकर खड़े थे, जिनका विकेट जोश हेजलवुड ने हासिल किया। आरसीबी के खिलाफ आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस बीच मैदान पर ही अपना आपा खो बैठे और लाइव मैच में गाली देते नज़र आए जिसका वीडियो अब सोशल मी़डिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर घटी। हेजलवुड ने यह बॉल काफी आगे डिलीवर की थी, जिस पर मार्कस स्लॉग स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके और अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद वह काफी गुस्से में नज़र आए और इसी बीच स्पंट माइक पर वो गाली देते भी कैद हो गए।

Advertisement

बता दें कि पवेलियन की तरफ जाते समय भी मार्कस अपने मुंह पर हाथ लगाए कुछ कहते दिख रहे थे हालांकि यह क्लियर नहीं हो सका कि वह क्या बोल रहे थे। लेकिन यह बात तो तय है कि वह अपने विकेट का मूल्य जानते थे जिस वज़ह से उनका ऐसा बर्ताव लाइव मैच में देखने को मिला।

गौरतलब है कि जिस ओवर में वह आउट हुए उसकी पहली बॉल पर मार्कस अंपायर के फैसले से काफी नाखुश नज़र आए थे। दरअसल वह बॉल हेजलवुड ने काफी बाहर की तरफ फेंकी थी, जिसे अंपायर ने वाइड नहीं दिया यहीं वज़ह थी जिसके कारण अगली बॉल पर स्टोइनिस ने बाहर की तरफ निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की और वह इसी बीच अपना विकेट गंवा बैठे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार