Marnus Labuschagne Catch: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने एडिलेड टेस्ट (AUS vs ENG 3rd Test) में अपनी फील्डिंग से धमाल मचा दिया और इंग्लिश टीम के पूरे पांच कैच पकड़े। उन्होंने खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी विल जैक्स (Will Jacks) का भी एक बेहद ही शानदार कैच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, मार्नस लाबुशेन का ये कैच इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 98वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क कर रहे थे जिनकी दूसरी गेंद पर विल जैक्स पूरी तरह चकमा खा बैठे और उन्होंने बॉल पर अपने बैट का ऐज लगा दिया। इसके बाद ही लाबुशेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपनी बाईं और कूदते हुए स्लिप पर एक हाथ से बवाल कैच लपका।

Advertisement

cricket.com.au ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मार्नस लाबुशेन के इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। इस कैच के साथ ही विल जैक्स की इनिंग समाप्त हुई जो कि 137 गेंद खेलने के बाद 47 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। जान लें कि इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में मार्नस लाबुशेन ने चार कैच लिए और ऑस्ट्रेलिया को विल जैक्स (47) के अलावा बेन डकेट (04), ओली पोप (17), और जोश टंग (01) का विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बात करें अगर एडिलेड टेस्ट की तो यहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 435 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछे करते हुए मेहमान टीम 102.5 ओवर मैदान पर टिकी और 352 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 82 रनों से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लिश टीम पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बताते चलें कि अब एशेज का अगला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, जो कि 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार