Marnus Labuschagne Catch: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC 2025 Final) में अपनी पहली इनिंग के दौरान 84 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 36 रनों की फाइटिंग इनिंग खेली। गौरतलब है कि इसके बाद वो पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के हाथों कैच आउट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

ICC ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पैट कमिंस के ओवर की दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा एक ड्राइव शॉट खेलते हुए गलती कर देते हैं। दरअसल, यहां वो बॉल को हवा में खेलते हैं जिसके बाद सर्कल में फील्डिंग करते हुए मार्नस अपनी दाईं और कूद लगाकर सुपरमैन स्टाइल में गेंद लपककर गज़ब का कैच पकड़ लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि जब तक टेम्बा बावुमा मैदान पर बैटिंग कर रहे थे तब तक उन्हें देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वो आज एक काफी लंबी इनिंग खेलने वाले हैं। हालांकि अंत में उन्होंने एक गलती की जिसका खामियाजा उन्हें अपना विकेट देकर चुकाना पड़ा।

ऐसी है दोनों टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार