Michael Bracewell Catch: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बीते शनिवार, 8 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मेजबान टीम पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में 78 रनों से हराकर धूल चटाई। इस मैच कीवी टीम के कई खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को अपने प्रदर्शन से धुआं-धुआं कर दिया जिसमें से एक हैं माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell)। ये हरफनमौला खिलाड़ी लाहौर में ऐसा चमका कि उन्होंने 23 बॉल पर 31 रन बनाए, 10 ओवर में 2 विकेट लिए और एक भयंकर बवाल कैच पकड़ने का कारनामा किया। ब्रेसवेल के करिश्माई कैच का वीडियो तो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

Advertisement

माइकल ब्रेसवेल का ये कैच पाकिस्तान की इनिंग के 34वें ओवर में देखने को मिला। मैदान पर तैयब ताहिर बैटिंग कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी करने आए थे। यहां हेनरी ने ओवर का पहला ही बॉल बैक ऑफ द लेंथ पर डिलीवर किया था जिसे ताहिर ने पुल शॉट खेलते हुए पूरी ताकत से बैट के मिडिल से कनेक्ट किया।

Advertisement

पाकिस्तानी बैटर के बल्ले से टकराने के बाद ये बॉल किसी गोली की रफ्तार से ट्रेवल कर रही थी, लेकिन वो बाउंड्री की मंजिल तक पहुंचती इससे बहुत पहले ही सर्कल एरिया के अंदर मिडल विकेट की तरफ खड़े कीवी प्लेयर माइकल ब्रेसवेल ने करिश्मे को अंजाम देते हुए अपनी दाए और डाइव लगाई और एक हाथ से बेहद ही शानदार कैच पकड़कर सभी के होश उड़ा दिए।

ये इतना कमाल का कैच था कि तैयब ताहिर भी कुछ समय के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए और अपना सिर पकड़कर खड़े कैमरे में कैद हुए। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो गद्दाफी स्टेडियम में हुए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 330 रन बनाए। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स (106*), डेरिल मिचेल (81), और केन विलियमसन (58) ने शानदार पारियां खेली।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 69 बॉल पर 84 रन ठोके और सलमान अली आगा ने भी 51 बॉल पर 40 रन और तैयब ताहिर ने 29 बॉल पर 30 रनों का योगदान किया। हालांकि दूसरी तरफ से कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रनों के स्कोर पर बिखर गई और 78 रनों से ये मैच गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार