इंग्लैड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred Tournament) खेला जा रहा है जहां बीते मंगलवार (13 अगस्त) को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के बीच मुकाबला खेला गया था। ये मैच बारिश के कारण बाधित रहा और आखिरी में ये मैच DLS विधि के तहत नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 21 रनों से जीत लिया। इसी बीच मिचेल सेंटनर ने एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा जिसे 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

Advertisement

हवा में उड़कर पकड़ा कैच

Advertisement

मिचेल सेंटनर का ये कैच लंदन स्पिरिट की इनिंग की 11वीं बॉल पर देखने को मिला। मैदान पर माइकल पेपर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने रीस टॉप्ली की गेंद पर एक बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था जिसे वो सही से टाइम नहीं कर पाए। माइकल के बैट से टकराने के बाद गेंद मिड ऑन के ऊपर से हवा में गई जिस देखकर मिचेल सेंटनर ने तेजी से दौड़ लगाई।

सेंटनर तेजी से गेंद की तरफ पहुंचे और फिर पीछे की तरफ देखते हुए डाइव करके हवा में ही बवाल कैच लपक लिया। सेंटनर का ये कैच इतना गज़ब था कि ये देखने वाले सभी दर्शन और खिलाड़ी हैरान रह गए। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट कह रहे हैं।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में मिचेल सेंटनर ने गज़ब की फील्डिंग ही नहीं कि बल्कि शानदार बॉलिंग भी की। उन्होंने कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 15 बॉल फेंकते हुए सिर्फ 14 रन दिये। उनकी बॉलिंग पर विपक्षी टीम के बैटर सिर्फ एक चौका ही मार सके। यही वजह है लंदन स्पिरिट की टीम सिर्फ 111 रन बना पाई और फिर दूसरी इनिंग में बारिश के बाद डीएलएस विधि के तहत नॉर्दर्न की टीम को 21 रनों से मैच जीता हुआ घोषित कर दिया गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार