भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी बैटिंग के दौरान भारतीय यंग पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) को धमकाते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 30वें ओवर में देखने को मिली। मेजबान टीम के पुछल्ले बल्लेबाज़ क्रीज पर थे ऐसे में हर्षित राणा ने शॉर्ट बॉल और बाउंसर से उन्हें परेशान करने की कोशिश की। इसी बीच उन्होंने मिचेल स्टार्क को भी शरीर पर एक खतरनाक बॉल डाला जिस पर स्टार्क जैसे-तैसे बचे।

Advertisement

यहां मिचेल स्टार्क मुस्कुराते हुए हर्षित राणा को धमकाते नज़र आए। उन्होंने हर्षित की तरफ देखते हुए याद दिलाया कि वो उनसे तेज बॉल डाल सकते हैं और वो चीजों को भूलते नहीं हैं। यहां स्टार्क इशारों ही इशारों में हर्षित को धमकाते हुए ये कह रहे थे कि जब हर्षित बल्लेबाज़ी करेंगे तब स्टार्क भी उन्हें शॉर्ट और बाउंसर डालेंगे। यही वजह है इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले साल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। इन दोनों ने टूर्नामेंट के दौरान साथ में लंबा समय बिताया है और शानदार गेंदबाज़ी की। यही वज़ह है वो एक दूसरे के अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।

ऐसी है दोनों टीमें-

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार